फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused who threw acid on advocate and LLB student arrested

बुर्का पहन फेंका तेजाब: एलएलबी छात्रा और वकील पर किया हमला, लड़की से बातचीत बंद होने से था नाराज

Thu, 15 Aug 2024 01:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 15 Aug 2024 01:01 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि आरोपी मुंशी बरहा गांव निवासी अतुल और युवती दोनों पूर्व में एक साथ कार्य करते थे। इस दौरान दोनों की फ़ोन पर बातचीत होने लगी थी।

विज्ञापन
Accused who threw acid on advocate and LLB student arrested
Pilibhit News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कचहरी से लौटते समय माधोटांडा मार्ग पर जंगल क्षेत्र बाइक सवार अधिवक्ता और मुंशी का कार्य करने वाली एलएलबी की छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी भी एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है जो वर्तमान में मुंशी का कार्य कर रहा था। उसने अपना जुर्म कबूल किया। एसपी अविनाश पांडेय ने गुरुवार को घटना का खुलासा किया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपी मुंशी बरहा गांव निवासी अतुल और युवती दोनों पूर्व में एक साथ कार्य करते थे। इस दौरान दोनों की फ़ोन पर बातचीत होने लगी थी। कई बार आरोपी मुंशी उससे घर छोड़ने भी जाता आता था। आरोपी ने उससे आठ हजार रुपये भी उधार लिए थे। इसे बाद दोनों में बातचीत होना बंद हो गई। मुंशी युवती से उसने कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इससे वह नाराज था। उसने युवती मुंशी को डराने-धमकाने का मन बनाकर योजना बनाई। गांव के अपने साथी की मदद ली। बरेली के एक परिचित की मदद से तेजाब खरीदा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुर्का पहनकर दिया घटना को अंजाम 
आरोपी ने योजना बनाने के बाद खुद को बचाने के लिए बाजार जाकर तीन सौ रुपये का बुर्का खरीदा। जिसे पहनने के बाद वह पीछा करते हुए मार्ग पर पहुंचा और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed