{"_id":"6679a5bd023b90eb350d0479","slug":"accused-of-raping-a-teenager-and-making-her-photo-and-video-viral-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118407-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फोटो वीडियो वायरल करने आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फोटो वीडियो वायरल करने आरोप
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव के ही एक युवक पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही एक युवक ने अपने बहनोई की मदद से डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पुत्री की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
डर के चलते पुत्री ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। पुत्री का तय किया गया रिश्ता भी तुड़वाने की भी कोशिश की गई। बाद में पुत्री ने मां को इस संबंध में जानकारी दी। नगर चौकी प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।