फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of murdering youth in Jaipur arrested from Jehanabad

Pilibhit News: जयपुर में युवक की हत्या करने का आरोपी जहानाबाद से गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering youth in Jaipur arrested from Jehanabad
मृतक उवैस उर्फ छोटा । फाइल फोटो
जहानाबाद। जयपुर में युवक की हत्या के बाद शव गांव लाया गया तो घरवालों ने आरोपी को पकड़ने की मांग करते हुए थाना घेर लिया। आरोपी का पीछा करतेे पहुंची जयपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गांव में ही पकड़ लिया और साथ ले गई। पुलिस की मौजूदगी में परिजन ने शव सुपुर्द ए खाक किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया दलेलगंज निवासी उवैस उर्फ छोटा पुत्र सज्जाद हुसैन (22) परिवार के साथ मजदूरी करने जयपुर गया था। जयपुर में ही क्षेत्र के ही गांव सुंदरपुर निवासी नफीस अहमद से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। एक जनवरी को उवैस अपने कमरे से एक मजार पर घूमने के लिए निकला था, तब से लापता था।
विज्ञापन

मंगलवार को उवैस का शव मजार के पास से बरामद हुआ। उधर, नफीस जयपुर से फरार हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार सुबह नौ बजे गांव खमरिया दलेल गंज लाया गया। शव गांव पहुंचने पर परिवार व गांव के लोग आक्रोशित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर जहानाबाद थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला ने बताया कि घटनाक्रम जयपुर का है। वहीं पर नफीस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। जयपुर की पुलिस बुधवार को यहां आई थी। नफीस को पकड़कर जयपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मृतक उवैस उर्फ छोटा । फाइल फोटो

मृतक उवैस उर्फ छोटा । फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed