{"_id":"66e6d8a080783e27d60326d1","slug":"accused-of-making-skull-disappear-from-pyre-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-122481-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चिता से खोपड़ी गायब करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चिता से खोपड़ी गायब करने का आरोप
विज्ञापन
बरखेड़ा। अंतिम संस्कार के बाद रात के अंधेरे में चिता से खोपड़ी गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के एक व्यक्ति पर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर तंत्र विद्या के लिए खोपड़ी गायब करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
मामला बरखेड़ा क्षेत्र के परेवा गांव का है। गांव निवासी रामभरोसे लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद सभी लोग अपने घरों को लौट गए। कुछ देर बाद शाम हो गई। आरोप है कि इस बीच गांव के एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ चिता के पास पहुंचा और खोजबीन करने के बाद खोपड़ी को ले गया।
कुछ दूरी पर मौजूद गांव के ही दो लोगों की उनपर नजर पड़ी तो उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया। आरोप है कि चिता के पास जाकर देखा तो खोपड़ी गायब दी। उन्होंने तंत्र विद्या के लिए खोपड़ी को गायब करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी।