फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of cheating in the name of getting a job, giving fake appointment letter

Pilibhit News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप

Tue, 26 May 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of getting a job, giving fake appointment letter
पूरनपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोहल्ला कायस्थान के विकास भारती और उसके दोस्त नरायनपुर के करन रस्तोगी से हजारों रुपये की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र व्हाट्सएप पर भेज दिया गया। रुपये वापस मांगने पर दोनों को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने सीओ के आदेश पर शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बेला तुलापुर के नीलेश कुमार, मुन्ना लाल और पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


विकास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के सामने डेढ़ साल पहले एक महिला किराये के मकान में रहती थी। नीलेश का महिला के घर आना जाना था। इससे उसकी जान पहचान हो गई और नीलेश उसके घर भी आने लगा। आरोप है कि विकास विभाग में असिस्टेंट ऑफिसर की नौकरी लगवाने का उसने झांसा दिया। साथ ही एक अन्य की भी नौकरी लगवाने का वादा किया। इस पर उसने अपने साले के पुत्र आदेश और दोस्त करन रस्तोगी की नौकरी लगवाने की बात की।
विज्ञापन

शुरुआत में आरोपियों ने 40-40 हजार रुपये नकद लिए। इसके बाद फर्जी आईडी कार्ड नेशनल ह्यूमन राइट पूरनपुर से जारी सेंटर असिस्टेंट ऑफिसर का पत्र व्हाट्सएप पर दिया। आरोपियों ने उसके दोस्त से कई बार नकद, विभिन्न खातों में यूपीआई से रुपये ट्रांसफर कराए। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र व्हाट्सएप पर भेज दिया। नियुक्ति पत्र फर्जी होने की बात पता चलने पर उसके दोस्त ने नौकरी के लिए इन्कार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed