फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of attempted murder by pouring diesel when dowry demand was not met

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर डीजल डालकर हत्या की कोशिश का आरोप

Fri, 28 Jun 2024 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempted murder by pouring diesel when dowry demand was not met
पूरनपुर। दहेज में चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर डीजल डालकर हत्या की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंचे पिता उसे घर ले आए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन



गांव घुंघचाई निवासी श्रीपाल ने बताया कि उसने पुत्री रोशनी की शादी वर्ष 2021 में गांव पुन्नापुर टांडा गांव में की थी। ससुराली शादी के बाद से ही दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर रोशनी को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि रोशनी के ससुरालियों की लापरवाही के चलते नवजात की मौत भी हो गई। मांग पूरी न होने पर ससुराली उसे छोड़कर दूसरी शादी करने की धमकी देने लगे। आरोप है कि 12 जून को मांग पूरी न होने पर ही रोशनी की जमकर पिटाई की गई। उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर डीजल डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबे पर पड़ोसियों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। तब वह पुत्री की घर ले आए। श्रीपाल ने घुंघचाई पुलिस से शिकायत कर पुत्री के ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed