{"_id":"6a553d66efaf478c610fa14b","slug":"accusation-of-cyber-fraud-involving-the-collection-of-bank-documents-under-the-pretext-of-kyc-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-163990-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केवाईसी के बहाने बैंक दस्तावेज लेकर साइबर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केवाईसी के बहाने बैंक दस्तावेज लेकर साइबर ठगी का आरोप
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद पर दर्ज की रिपोर्ट
पीलीभीत। केवाईसी कराने के बहाने बैंक दस्तावेज लेकर खाते का दुरुपयोग कर साइबर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला कबीर खां निवासी मो. वसीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके परिचित बदायूं के कुंवरगांव के गाम नगला बाबत निवासी शरद यादव, जो वर्तमान में बदायूं के ही आदर्श कॉलोनी थाना सिविल लाइन में रह रहे हैं। उसने उन्हें लखनऊ में बिल्डिंग निर्माण का ठेका दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि 14 अप्रैल 2025 को शरद यादव उन्हें और उनके दोस्त मो. आरिफ को बरेली सैटेलाइट से अपने साथ लखनऊ ले गया। उसके साथ विक्की गुप्ता उर्फ हरिओम गुप्ता उर्फ हरीश गुप्ता, सौरभ यादव और दो अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे। होटल में ठहरने के दौरान आरोपियों ने केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने का हवाला देते हुए उनके बैंक खाते से संबंधित डेबिट कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज अपने पास ले लिए। संवाद
पीड़ित का कहना है कि रात में आरोपी होटल से चले गए। सुबह जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो बैंक खाते से जुड़े ई-मेल पर विभिन्न लेनदेन के संदेश मिले। इसके बाद वह बैंक पहुंचे, जहां जानकारी मिली कि उनके खाते पर साइबर शिकायत के चलते होल्ड लगा दिया गया है। सीओ सिटी अमर नाथ वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।