{"_id":"57cdb1944f1c1b7f2f317670","slug":"accountant-said-we-are-also-prepared-to-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल बोले, हम गिरफ्तारी को भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल बोले, हम गिरफ्तारी को भी तैयार
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों ने नेहरू पार्क में धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। शाम को कैंडल मार्च निकालकर डीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। लेखपालों ने कहा कि यदि अपना हक पाने को लेखपालों को जेल भी जाने पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।
छह सूत्री मांगों को लेकर चल रहा लेखपालों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। सुबह लेखपालों ने नेहरू पार्क में एकत्र होकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि सरकार लेखपालों का आंदोलन समाप्त कराने को दमनकारी नीति अपना सकती है, लेकिन अपनी मांगों पर अडिग लेखपाल किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के लिए भी हम तैयार हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। लेखपालों ने शाम को कैंडल मार्च निकाला। नेहरू पार्क से जुलूस के रूप में लेखपाल डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री ज्ञापन उन्हें सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन और कैंडल मार्च में राधेकृष्ण, मुरलीधर गंगवार, कप्तान सिंह, रूपेश सिंह, सतीश बाबू राना, केपी सिंह, ज्वाला प्रसाद, ब्रजनंदन गंगवार, योगेंद्र गर्ग केके सागर, अजहर हुसैन, नत्थूलाल गंगवार, प्रणवीर सिंह, हरजेंद्र सिंह, वहीद अहमद, दीपक सागर, अनुराग मिश्रा, ओमकार सिंह, राजेश कुमार, रामगोपाल, रामस्वरूप सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।