{"_id":"6176f523bad0db4a5f52081a","slug":"account-holders-unaware-rs-49-966-withdrawn-from-bank-report-filed-pilibhit-news-bly464124137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाताधारक बेखबर, बैंक से निकाल लिए गए 49,966 रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाताधारक बेखबर, बैंक से निकाल लिए गए 49,966 रुपये, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा काजरबोझी में खुले बचत खाते से धोखाधड़ी करके पांच बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली की फिनो पेमेंट्स बैंक के कार्ड होल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम दौलापुर निवासी राम किशोर ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा काजरबोझी में बचत खाता है। वह अपने खाते से गत 26 अगस्त 2021 को रुपये निकालने बैंक पहुंचे। उन्हें बताया गया कि खाते में धनराशि नहीं है। पासबुक की एंट्री कराई गई तब पता लगा कि अलग-अलग तारीखों में पांच बार में कुल 49,996 रुपयों की निकासी कर ली गई है। जबकि उनके द्वारा खाते से कोई भी धनराशि की निकासी नहीं की गई। मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक से की गई। काफी प्रयास करने के बाद उसे बताया गया कि खाते से दिल्ली की फिनो पेमेंट्स बैंक के कार्ड होल्डर विजय कुमार द्वारा धनराशि निकाली गई है। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि एसपी के आदेश पर दिल्ली की फिनो पेमेंट्स बैंक के कार्ड होल्डर विजय कुमार के खिलाफ धारा 406 एवं 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।