फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

Pilibhit News: जख्मी महिला को लोडर से पहुंचाया अस्पताल

Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
accident
हादसे के बाद लोडर वाहन से जिला अस्पताल लाई गई घायल महिला। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। असम हाईवे पर गजरौला के निकट बुधवार को मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दंपती और तीन साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए न तो एंबुलेंस आई, न ही मार्ग पर रुके कार सवार आगे आए। मजबूरन स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को लोडर वाहन से दस किलोमीटर की दूरी तय कर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जबकि पति और बेटी को यूपी 112 वाहन से अस्पताल लाया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मरौरी निवासी चांदनी ने बताया कि बुधवार को पति वीरपाल के साथ बाइक से बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर गई थी। तीन साल की बेटी सरिता भी साथ थी। करीब एक बजे गजरौला मार्ग से होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान मुड़ैला पुलिया के निकट बाइक मैजिक की चपेट में आ गई। इससे वह अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। चांदनी का पैर टूट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मार्ग पर भीड़ जमा हो गई। कई चार पहिया वाहन भी रुके, लेकिन मदद को कोई आगे नहीं आया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देने के प्रयास किए, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद किसी तरह एक लोडर वाहन को रोककर महिला को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। कुछ देर बाद यूपी 112 के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। वीरपाल व तीन साल की सारिता को यूपी 112 के वाहन से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जिसके बाद चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। अब तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed