फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

Pilibhit News: चूका से लौट रहे सैलानियों की कार पलटी, दो की मौत, तीन घायल

Mon, 02 Jan 2023 04:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
accident
हादसे की जानकारी पाकर जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी। संवाद
पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर रविवार शाम को चूका बीच से लौट रहे सैलानियों की कार गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के ओवरटेक करने के दौरान बचने की कोशिश में कच्चे मकान से टकराकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी बरेली के रहने वाले हैं। नए साल पर सभी दोस्त चूका घूमने आए थे।
विज्ञापन

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी निवासी नीतेश (30) पुत्र महेश गंगवार, प्रज्ज्वल (30) पुत्र पवन यादव, सुबोध (27) पुत्र सुनील गुप्ता, राजवीर सिंह (32) पुत्र चमन सिंह, सारांश (28) पुत्र राजेंद्र गंगवार नए साल पर स्विफ्ट कार से चूका घूमने आए थे। सभी दोस्त शाम को करीब साढ़े सात बजे चूका से बरेली लौट रहे थे। घायल सारांश ने बताया कि माधोटांडा रोड पर देवीपुुरा गांव के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एकाएक उनकी कार को तेज गति से ओवरटेक किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से बचने के लिए उन्होंने कार को साइड में किया। कोहरे की वजह से रास्ता न दिखने के कारण कार सड़क किनारे एक कच्चे मकान से टकराकर पलट गई। कार की टक्कर से मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई और भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचों दोस्तों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां प्रज्ज्वल व नीतेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सुबोध और राजवीर की हालत नाजुक बताई जा रही है। सारांश की हालत खतरे से बाहर है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। जबकि गंभीर दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने पर सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ला, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर राजीव शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर गजरौला आशुतोष रघुवंशी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोहरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की गलत चाल बनी काल
पीलीभीत। रविवार को चूका बीच घूमने आए युवक माधोटांडा रोड से परिचित नहीं थे। ऐसे में घना अंधेरा, कोहरा और गन्ने से भरी तेज गति से दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली दो दोस्तों के लिए काल साबित हुई। माधोटांडा रोड टू लेन है। सड़क की हालत भी ठीक नहीं है। रास्ते में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में चालक आगे रास्ता नहीं देख सका और कार एक कच्चे मकान की दीवार को तोड़ते हुए पलट गई।
जिला अस्पताल में घायल सारांश ने बताया कि गाड़ी राजवीर चला रहा था। सभी ठीकठाक जा रहे थे। इसी दौरान एकाएक पीछे से तेज गति से गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक किया। जैसे ही राजवीर ने कार साइड में की वह सड़क किनारे एक खोखे को तोड़ती हुई कच्चे घर की दीवार को तोड़कर पलट गई। हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। सूचना पर गजरौला इंस्पेक्टर और रिछौला चौकी पुलिस पहुंची। तब तक एंबुलेंस भी आ चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस व पीआरबी से जिला अस्पताल लाया गया। गजरौला इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा जहां हुआ है वहां हल्का सा मोड़ है। कार चालक को रास्ते का अनुमान नहीं था। सड़क भी ज्यादा चौड़ी नहीं है, कोहरा भी हो रहा था। कार सवार युवक हालात व मौसम को नहीं भांप पाए। इस कारण हादसा हो गया।
--
घायलों में एक दरोगा का बेटा
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार में आगे एक दरोगा की कैप रखी थी। पहले तो पुलिस को लगा कि कार में पुलिस वाले हैं। बाद में पूछताछ में पता चला कि कार चला रहे युवक राजवीर के पिता चमन सिंह दरोगा है। वर्तमान में वह मुरादाबाद जीआरपी में हैं। कार दरोगा की ही बताई जा रही है।
--
घर वाले होते रहे परेशान
हादसे की सूचना बरेली में परिवार वालों को बहुत देरी से लग सकी। घायल सुभाष गुप्ता के परिजन को किसी ने सिर्फ इतनी खबर दी कि एक्सीडेंट हो गया है, घायलों को जिला अस्पताल ले गए हैं। इसके बाद परिजन फोन मिलाते रहे लेकिन उठा ही नहीं। दरअसल फोन गाड़ी में ही रह गए थे। हालांकि पुलिस ने नंबर हासिल करके दो परिवारों को हादसे की जानकारी दे दी थी। देर रात तक परिवार वाले भटकते रहे।

--
खून से सन गए हाथ और कपड़े
हादसे के बाद कार में खून ही खून नजर आ रहा था। एक ग्रामीण ने कार के अंदर से युवक को बमुश्किल बाहर निकाला। इस दौरान उसके कपड़े खून से सन गए। गाड़ी के अंदर खून ही खून था। खत्म हुए दोनों युवकों के सिर में चोट थी। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed