{"_id":"60fdab098ebc3e583d633a37","slug":"accident-pilibhit-news-bly4543091121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती सहित तीन घायल, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपती सहित तीन घायल, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बाइक सवार दंपती और उनकी पुत्री घायल हो गई। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर की गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना शनिवार शाम असम हाइवे पर गांव कढेरचौरा के पास हुई। गांव अमरैयाकलां निवासी महेश सिंह ने बताया कि पत्नी अंगूरी देवी के साथ बाइक से पुत्री पूजा को दवा दिलाकर लखीमपुर के कस्बा भीरा से बाइक से लौट रहे थे। असम हाइवे पर गांव कढेरचौरा के समीप अचानक आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक गिर गई। हादसे में घायल तीनों लोगों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अंगूरी देवी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अंगूरी देवी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने अंगूरी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंगूरी देवी अपने पीछे पति, पुत्री पूजा और पुत्र 12 वर्षीय अरुण को रोता बिलखता छोड़ गई।