{"_id":"60f081958ebc3e50ab4eb772","slug":"accident-pilibhit-news-bly45325144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। साइकिल से चारा लेकर घर लौट रहे किसान की ईको वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक की लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप हुआ। गांव कढेरचौरा निवासी किसान रामेंद्र गुप्ता (63) खेत से साइकिल पर चारा लादकर घर आ रहे थे। गांव के समीप सड़क पार करते समय नगर की ओर से खुटार को जा रहे ईको वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर कोतवाल हरीशवर्धन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सड़क किनारे मिला युवक का शव
पूरनपुर। माधोटांडा से रुदपुर जाने वाले रास्ते पर गांव लोहरपुर के समीप युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर माधोटांडा एसओ रामसेवक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव टांडा छत्रपति निवासी प्रसादी लाल ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने दामाद सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव नजीरगंज निवासी सुरेंद्र के रूप में की। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र हरियाणा से मजदूरी कर अपनी ससुराल मैनाकोट गया था।
ससुराल से बुधवार की शाम को खुटार के एक युवक को साथ लेकर बाइक से अपने घर को रवाना हुआ, मगर घर नहीं पहुंचा। गांव मैनाकोट से उसकी बाइक से साथ आया युवक कहीं गायब हो गया। संवाद
विज्ञापन
माधोटांडा एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बाइक के पेड़ से टकराने से सुरेंद्र की मौत होना पाया गया। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र के साथ बाइक से निकला युवक खुटार का था। जो संभवत: खुटार जाने के लिए माधोटांडा में बाइक से उतर गया होगा।