फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

बिलसंडा में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत्

Thu, 15 Jul 2021 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
accident
बिलसंडा। सवारी के इंतजार में सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को पहले सीएचसी ले गए। वहां से बरेली ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव खुटराया निवासी गिरीश कुमार ने बताया कि उनके भाई दिनेश कुमार (30) बुधवार सुबह नौ बजे शहर जाने के लिए खुटराया तिराहे पर खड़े सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी गांव की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने पीछे से दिनेश कुमार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिवार वाले घायल को सीएचसी ले गए। जहां हालत नाजुक देखकर दिनेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। तभी रास्ते में दिनेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक के भाई गिरीश की ओर से ग्राम गंगूआपुर निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed