फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

कहासुनी के बाद अंधाधुंध दौड़ाया ट्रैक्टर, चार घायल

Mon, 25 Jan 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
बीसलपुर। मामूली कहासुनी के बाद गुस्से में एक युवक ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर चार लोगों को घायल कर दिया। इसमें खोखा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने को कुछ दूर पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बारह पत्थर गौंटिया गांव निवासी नन्हेलाल गांव के बाहर पान का खोखा लगाते हैं। रविवार देर शाम खोखे के बाहर बैठे थे। इस बीच कोतवाली क्षेत्र के गांव चौसरा का एक युवक आया और मोबाइल पर जोर से बात करने लगा। उसका ट्रैक्टर कुछ दूरी पर खड़ा था। खोखा संचालक के मना करने पर झगड़ने पर उतारू हो गया। शोर सुनकर परिवार के ही मोहित, गंगा देवी और पवन भी आ गए। युवक गाली गालौज करता चला गया। आरोप है कि इसी बात पर युवक ने अपना ट्रैक्टर स्टार्ट किया और तेजी व लापरवाही से चलाता हुआ गुजरा। ट्रैक्टर की चपेट में आने पर चारों घायल हो गए। खोखा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ दूर मौजूद होमगार्ड ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ लल्लन सिंह, कोतवाल सुनील कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। तीन घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि गंगादेवी को परिजन बरेली ले गए। घायल नन्हेलाल के भाई बेचे लाल ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी। कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed