फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

कार नहर में गिरी, बैंक कर्मचारी और गार्ड ने खुद को किसी तरह बचाया

Thu, 06 Aug 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
accident
अमरिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के फील्ड ऑफिसर की कार अनियंत्रित होकर देवहा फीडर नहर में जा गिरी। वहां मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर अन्य लोग भी जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी डालकर फील्ड ऑफिसर और कार में सवार बैंक के गार्ड को बाहर निकाला। नहर से कार निकालने के लिए जेसीबी मशीन मंगानी पड़ी।
विज्ञापन

पीलीभीत शहर निवासी अभिषेक कुमार (32) बैंक ऑफ बड़ौदा की अमरिया शाखा में फील्ड ऑफिसर हैं। बुधवार शाम छह बजे काम निपटाने के बाद वह कार से घर जाने के लिए रवाना हुए। बैंक के गार्ड संतोष कुमार (35) भी उनके साथ बैठ गए। कुछ दूर पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित होकर देवहा फीडर नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी ने ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया। इसी से कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। पानी अधिक होने की वजह से दोनों नहर में डूबने लगे। नहर के अंदर ही दोनों किसी तरह कार से बाहर निकले। आसपास के लोगों की मदद से रस्सी डालकर दोनों कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों बैंक कर्मियों को सीएचसी भेजा गया है। कार निकलवाने को जेसीबी मशीन मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed