फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident case

हादसे के बाद हत्या का मामला : पुलिस तैनात करके कराया गया बालक और मैजिक चालक का पोस्टमार्टम

Sun, 02 Aug 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident case
पीलीभीत/गजरौला। सड़क हादसे में दस वर्षीय बालक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने मैजिक चालक की पीटकर हत्या करने के मामले में दूसरे दिन पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए, इसलिए टकराव की आशंका के मद्देनजर वहां पुलिस तैनात की गई। दोनों गांव में भई पुलिस का पहरा रहा। पुलिस ने इस बीच दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार रात दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के महदखास गांव में इटौरिया गांव निवासी 10 वर्षीय प्रशांत पुत्र वेदपाल वर्मा सड़क पर साइकिल चला रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर में उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद गुस्साई भीड़ ने मैजिक चालक इटौरिया गांव निवासी 28 वर्षीय शिवनगर गांव निवासी राम सिंह पुत्र छेदालाल की पीट पीटकर हत्या कर दी थी, जबकि मैजिक सवार एक अन्य व्यक्ति को अधमरा कर दिया था। सूचना पर एसपी, एएसपी समेत कई अफसर पुलिस बल के साथ देर रात तक गांव में रहकर कार्रवाई में जुटे रहे। रविवार को इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज की। एक एफआईआर बालक के चाचा की ओर से मैजिक के चालक पर तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर हुई, जबकि दूसरी मैजिक चालक के पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या और तोड़फोड़ की धाराओं में दर्ज की गई। हालांकि इस मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

वहीं हादसे में मरने वाले बालक और मैजिक चालक के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस इसे लेकर खासा अलर्ट रही। रविवार को मृतकों के गांवों से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक पुलिस का पहरा रहा। हालात को लेकर अधिकारी जानकारी जुटाते रहे। अंतिम संस्कार होने तक पुलिस सतर्क दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर भीड़ में कौन-कौन था शामिल, सुरागरसी शुरू
मैजिक चालक के पिता की ओर से दर्ज की गई गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गांव में इस बात का पता लगाना शुरू कर दिया है कि हमलावर भीड़ में कौन-कौन शामिल रहा। इसके लिए गुपचुप तरीके से गांव के कुछ लोगों से संपर्क भी किया गया। वहीं मैजिक चालक के साथ भीड़ के हमले का शिकार हुए व्यक्ति से भी पुलिस ने पूछताछ की।
दोनों परिवारों में मातम छाया, मची रही चीखपुकार
घटना के बाद एक तरफ मासूम बेटे की मौत के बाद वेदपाल के घर में कोहराम मचा रहा, वहीं दूसरी ओर भीड़ के गुस्से का शिकार हुए राम सिंह के घर का माहौल भी गमगीन रहा। मृतक राम सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी पांच साल पहले ही शादी हुई थी। उसका तीन साल का बेटा देवेंद्र, दो माह की बेटी परी है।

दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल करा रहे हैं। घटनाक्रम को पूरी तरह से स्पष्ट कर तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed