{"_id":"31312afe675658592d12985d1a922824","slug":"absent-three-principal-the-salary-cut-instructions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर तीन प्रधानाचार्य का वेतन काटने के निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर तीन प्रधानाचार्य का वेतन काटने के निर्देश
Pilibhit
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में छह राजकीय व सात सहायता प्राप्त स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्य गैरहाजिर रहे। डीआईओएस ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शहर के वीरागंना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को बैठक हुई, जिसमें तीन नवंबर से शुरू होने वाली तीन दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम में होगी। इस दौरान डीआईओएस जेके वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय के विद्यार्थी निर्धारित यूनिफार्म में अनिवार्य रूप से पहुंचें। यदि किसी विद्यालय के विद्यार्थी भाग नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता को लेकर बनाई गई समितियों के पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों को भली भांति निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राजकीय हाईस्कूल मुरैनिया, जमुनिया महुआ, बूंदीभूड़, पौटाकलां, टोडरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया, सरदार वल्लभभाई पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरा करोड़, पंडित देवदत्त शर्मा जनता इंटर कॉलेज बरखेड़ा, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, जनता टैक्नीकल इंटर कॉलेज बीसलपुर, एसकेजेपी कन्या इंटर कॉलेज अमृताखास व गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गैरहाजिर रहे। डीआईओएस ने सभी गैरहाजिर प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रतियोगिता संयोजक श्यामा कुमार, राजेश शुक्ला, रमेश चंद्र, अनीता जोशी, विजय लक्ष्मी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अनीता रानी आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।