{"_id":"67aa46de1f82347eee07a959","slug":"absence-of-examiners-became-a-hindrance-in-practical-examinations-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130516-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बाधा बनी परीक्षकों की अनुपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बाधा बनी परीक्षकों की अनुपस्थिति
Tue, 11 Feb 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देकर कक्ष से बाहर आती छात्राएं।संवाद
- फोटो : संवाद
पीलीभीत/बीसलपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में अव्यवस्थाएं हावी हैं। सोमवार को बीसलपुर क्षेत्र के दो केंद्रों पर परीक्षक ही नहीं पहुंचे। इससे विद्यार्थियों को मायूस होना पड़ा।
नगर के शिशु बिहार इंटर कॉलेज में सोमवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी थी। इसमें संभल से परीक्षक को आना था। किसी कारणवश वह नहीं आ सके। इस वजह से प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी।
प्रधानाचार्य प्रभात सक्सेना ने बताया कि अब परीक्षक मंगलवार को आएंगे। नगर के एक अन्य इंटर कॉलेज में भी परीक्षक नहीं आए, इस वजह से परीक्षा नहीं हो सकी। वहीं, कुंवर झंकार सिंह इंटर कॉलेज बरसिया में बिजनौर से रसायन विज्ञान के परीक्षक दोपहर 12 बजे आ पाए। इसके बाद ही प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो पाईं। विद्यार्थी सुबह 10 बजे से ही प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए विद्यालय पहुंच गए थे। हालांकि, जिलेभर में सोमवार को 43 केंद्रों पर विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा गई।
विज्ञापन
जीजीआईसी में भूगोल विषय की हुई प्रयोगात्मक परीक्षा
पूरनपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को इंटरमीडिएट संस्थागत और व्यक्तिगत छात्राओं की भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। अमरोहा से आए परीक्षक महिपाल सिंह ने परीक्षा ली। एप के माध्यम से प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गईं। प्रधानाचार्या डॉ. जाहिदा खातून ने बताया कि 148 छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होना था। दो छात्राएं गैरहाजिर रहीं।
आठ विद्यार्थियों ने नहीं दी प्रयोगात्मक परीक्षा
बिलसंडा। नगर के डॉ. गंगाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज में सोमवार को रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। इसमें 256 विद्यार्थियों में से आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षक रविंद्र कुमार भाटी ने उपस्थित विद्यार्थियों की मौखिक के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा कराई।