फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A youth from Farrukhabad shot a sadhu from Shahjahanpur, injured

Pilibhit News: शाहजहांपुर के साधु को फर्रुखाबाद के युवक ने गोली मारी, घायल

Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A youth from Farrukhabad shot a sadhu from Shahjahanpur, injured
बीसलपुर। बरेली मार्ग के भड़रिया मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम बाइक से बीसलपुर आ रहे शाहजहांपुर के साधु को दूसरी बाइक से आए फर्रुखाबाद के एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने से साधु घायल हो गए। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला कानून गोयान निवासी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि वह साधु हैं। फर्रुखाबाद में गंगा नदी के ढाई घाट पर मढ़ी बनाकर रहते हैं। उनकी मढ़ी से कुछ दूरी पर स्थित एक भूखंड को लेकर ढाई घाट के साधुओं और फर्रुखाबाद के कस्बा शमशाबाद के युवक के बीच विवाद चल रहा है। विवाद में अभिषेक मिश्रा ने साधुओं का पक्ष लिया था। इस वजह से शमशाबाद का युवक उनसे रंजिश मानने लगा। बृहस्पतिवार को शमशाबाद के आरोपी युवक की ओर से साजिश के तहत शाहजहांपुर के जलालाबाद का एक युवक अभिषेक मिश्रा को अपनी बाइक पर बैठाकर बीसलपुर ला रहा था। नगर से करीब चार किलोमीटर पहले बीसलपुर-बरेली मार्ग के भड़रिया मोड पर पीछे से बाइक से आए शमशाबाद के आरोपी युवक ने साधु को गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में कंधे के नीचे लगी।
विज्ञापन

बताते हैं कि गोली मारने के बाद आरोपी बाइक पर सवार दोनों साथियों के साथ भाग गया। साधु को साथ लाने वाला युवक भी बाइक लेकर भाग गया। घायल सड़क पर गिरकर तड़प रहे थे। किसी राहगीर ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला और सीओ डॉ. प्रतीक दहिया अस्पताल पहुंचे। घायल से घटना की जानकारी ली। घायल ने पुलिस को गोली मारने वाले युवक का नाम और पता आदि की जानकारी दी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed