फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man who was plugging an e-rickshaw's charging plug died due to electrocution

Pilibhit News: ई-रिक्शा का चार्जिंग प्लग लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत

Fri, 23 Jun 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man who was plugging an e-rickshaw's charging plug died due to electrocution
पीलीभीत। ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए प्लग लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद युवक के परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय घरेेलू उपचार करते रहे। बाद में जब अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव घियौना सिमरिया निवासी 28 वर्षीय महेश ई-रिक्शा चलाते थे। बृहस्पतिवार शाम चार बजे वह ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए प्लग लगा रहे थे, तभी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। घरवालों ने महेश को अस्पताल ले जाने के बजाय गांव के पास रेत में दबा दिया और घरेलू उपचार करने लगे। युवक के ससुराल वाले पहुंचे तो वे उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल स्टाफ ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मेमो थाना पुलिस को भिजवा दिया है। घटना के बाद पत्नी चमेली देवी और बेटे हरिशंकर का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed