फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man was injured in a land dispute

Pilibhit News: जमीन की रंजिश में युवक को किया जख्मी

Wed, 29 May 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
A young man was injured in a land dispute
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मितेपुर में मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने जगह संबंधी रंजिश में गांव के ही एक युवक को धारदार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। युवक की मां का आरोप है कि हमलावरों ने उसे पेशाब भी पिलाई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मितेपुर निवासी सरला देवी पत्नी तोताराम ने बताया कि गांव के कुछ दबंग उनकी जगह पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। वह दबंगों का विरोध करती है। इस वजह से वे लोग उससे रंजिश मानते हैं। मंगलवार रात लगभग नौ बजे उनका पुत्र वीरेश शौच करने गया था। वहां पहले से ही घात लगाए खड़े दबंगों ने उनके पुत्र को लोहे की रॉड से पीटा, धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर बेहोश कर दिया। उसके बाद उसे बांधकर डाल दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि दबंगों ने उसे पेशाब पिलाई। कुछ लोगों ने इस घटना को दूर से देखा। उन्हीं लोगों ने सरला देवी को घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। सरला देवी तत्काल मौके पर पहुंची। उस समय उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल भी था और बेहोश भी था। सरला देवी अपने पड़ोसियों की मदद से अपने पुत्र को उठाकर घर लाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सरला देवी की तहरीर पर मारपीट करने, धारदार हथियार से घायल करने और बेहोश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के अरविंद कुमार ,सचिन कुमार, वीरेश कुमार और रोहित कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed