फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man was injured after being hit by a dumper, his condition is critical

Pilibhit News: डंपर की चपेट में आकर युवक घायल, हालत गंभीर

Mon, 03 Jun 2024 04:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
A young man was injured after being hit by a dumper, his condition is critical
घुंघचाई। थाना क्षेत्र निवासी युवक मिट्टी भरे डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर भी कट गया। मौके से डंपर चालक फरार हो गया। लोगों ने एंबुलेंस से युवक को सीएचसी भेजा। स्थिति गंभीर होने पर उसे बरेली ले जाया गया है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव तारकोठी निवासी वीरेंद्र कुमार की बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर बरखेड़ा में बहन रहती है। वह अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान घुंचचाई पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार मिट्टी भरे डंपर ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर भी कट गया।
विज्ञापन

इस दौरान डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। इलाज के लिए पहले उसको 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर और बाद में बरेली ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल के भाई देवेंद्र सिंह यादव ने घुंघचाई थाने पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed