फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man from Kannauj who was related to him died in a road accident.

Pilibhit News: रिश्तेदारी में आए कन्नौज के युवक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 13 Mar 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
A young man from Kannauj who was related to him died in a road accident.
भीकमपुर के पास घुघचइया नहर मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा (पीलीभीत)। रिश्तेदारी में गांव खजुरिया नवीराम आए कन्नौज जिले के गांव फतुआपुर निवासी युवक अमित कुमार की सोमवार की देर रात किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा भीकमपुर के पास घुघचइया नहर मार्ग पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।
कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव फतुआपुर निवासी रामआसरे ने बताया कि उनका बेटा अमित कुमार (30) सोमवार को थाना बिलसंडा के गांव खजुरिया नवीराम में शिव सिंह के घर रिश्तेदारी में आया था। शाम के समय जरूरत का कुछ सामने लेेने बाइक से भीकमपुर गया था। खरीदारी कर रात आठ बजे लौटते समय घुघचइया नहर मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed