{"_id":"669c39e8814aa3baa203c557","slug":"a-young-man-died-after-a-dispute-with-his-neighbours-his-family-members-blocked-the-road-pilibhit-news-c-4-1-bly1032-443564-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पड़ोसियों से विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पड़ोसियों से विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
Sun, 21 Jul 2024 03:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जसौली में शुक्रवार को पड़ोसियों से मारपीट के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन हत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि शिकायत करने आते समय सांड़ से बाइक टकराने की वजह से हादसा हुआ। कार्रवाई न होने से गुस्साए परिजनों ने देर रात सड़क पर शव रखकर बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर जाम लगा दिया।
गांव जसौली निवासी दीन दयाल कश्यप ने बताया कि उनके घर के पड़ोस में भाई धर्मेंद्र की खाली जगह पड़ी है। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार को यहां अपने कपड़े डाल दिए थे। धर्मेंद्र ने उन लोगों से देर शाम कपड़े हटाने के लिए कहा। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
दूसरे पक्ष के लोगों ने धर्मेंद्र की पत्नी सरस्वती देवी को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रात लगभग 11 बजे धर्मेंद्र अपनी घायल पत्नी को साथ लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे। नगर से करीब एक किलोमीटर पहले ढाबे के पास धर्मेंद्र को उन लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने धारदार हथियारों से प्रहार कर धर्मेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस इसे हादसा बता रही है। कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सांड से बाइक टकराने की वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने हत्या के आरोप को गलत बताया है। धर्मेेंद्र की मौत के बाद उनके बच्चों शिवम, पवन, अनुराग, दुर्गा और अवंतिका का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के समझाने पर माने
जाम लगाने के दौरान ग्रामीणों की वाहन चालकों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस से भी ग्रामीण भिड़ गए। उन्होंने नामजद रिपोर्ट दर्ज होने से पहले सड़क से हटने से इन्कार कर दिया। रात करीब 8:30 बजे सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। तहरीर मांगी। इसके बाद परिजन सड़क से हटे।