फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man consumed poisonous substance due to domestic quarrel, died during treatment

Pilibhit News: घरेलू कलह में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Thu, 30 May 2024 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
A young man consumed poisonous substance due to domestic quarrel, died during treatment
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव पिपरा के युवक ने घरेलू कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पिपराखास निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उनके पुत्र (22) विपिन कुमार ने नया मोबाइल फोन लेने की जिद की थी। इस पर उन्होंने अभी दिलाने से मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने शाम करीब चार बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया।
मां पिंकी देवी ने देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोग उसे बरखेड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होता देख परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अरविंद चौहान ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम बरेली कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed