{"_id":"6a18a1b0954332261b014e78","slug":"a-villager-sitting-under-a-tree-on-the-roadside-was-crushed-by-a-vehicle-and-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-160611-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे ग्रामीण को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठे ग्रामीण को वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
घुंघचाई। खेत से वापस घर लौटने के दौरान भीषण गर्मी के कारण एक ग्रामीण सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठकर सुस्ताने लगा। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बड़े वाहन ने ग्रामीण को रौंद दिया। इससे ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया।
गांव बलरामपुर निवासी रामनिवास (55) बृहस्पतिवार को खेत पर गया था। शाम करीब 4:30 बजे वह खेत से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गर्मी अधिक महसूस होने पर वह बलरामपुर-पुन्नापुर टांडा मार्ग पर वह एक पेड़ के नीचे छांव में बैठकर सुस्ताने लगा।
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। हालांकि पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद