{"_id":"6a174e8d011bdda7f20d1791","slug":"a-two-hundred-bed-hospital-will-start-soon-efforts-are-intensified-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-160558-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जल्द शुरू होगा दो सौ बेड का अस्पताल, प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जल्द शुरू होगा दो सौ बेड का अस्पताल, प्रयास तेज
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल की ओपीडी में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 200 बेड अस्पताल के संचालन की तैयारी तेज कर दी है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने शासन को पत्र भेजकर नए भवन में मेडिसिन, सर्जरी समेत चार विभागों की ओपीडी शुरू करने की अनुमति मांगी है। संभावना जताई जा रही है कि इस माह के अंत या अगले माह के पहले सप्ताह तक अस्पताल का संचालन शुरू हो सकता है।
संयुक्त चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद से अस्पताल में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज परिसर में तैयार 200 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल करीब छह माह पहले बनकर तैयार हो चुका है।
इस भवन को जिले की करीब 24 लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। अस्पताल भवन तैयार होने के बाद इसके लोकार्पण की योजना बनाई गई थी। हालांकि लोकार्पण कार्यक्रम लंबित रह गए। अब जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीधे संचालन की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
अनुमति मिलते ही अस्पताल में सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार शुरुआती चरण में मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी और डेंटल विभाग की ओपीडी संचालित की जाएगी। इसके लिए विभागवार कक्ष, उपकरण और जरूरी संसाधनों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही अनुमति मिलने की उम्मीद है। संवाद