फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A truck hit the bike of a couple returning with their family, an innocent child died

Pilibhit News: परिवार समेत लौट रहे दंपती की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, मासूम की मौत

Sat, 02 Aug 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A truck hit the bike of a couple returning with their family, an innocent child died
जिला अस्पताल में खड़ी हादसे में घायल माधुरी। संवाद - फोटो : samvad
पीलीभीत/जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के निसरा गांव के पास शुक्रवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती और दो मासूम बच्चियां घायल हो गईं। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीन वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अन्य का उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली के जोगी नवादा क्षेत्र निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी माधुरी देवी, छह वर्षीय पुत्री नैंसी और तीन वर्षीय पुत्री प्रिया के साथ शुक्रवार सुबह जहानाबाद क्षेत्र के दलेलगंज गांव में अपने साढ़ू के घर आए थे। दिनभर रुकने के बाद शाम को परिवार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। निसरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने तीन वर्षीय प्रिया को मृत घोषित कर दिया। अनिल, माधुरी और नैंसी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। सूचना मिलते ही जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि एक बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधे घंटे तक उपचार न मिलने से दर्द से कराहती रही माधुरी
हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत गंभीर देख उसका उपचार शुरू कर दिया, लेकिन अनिल की पत्नी माधुरी उपचार न मिलने से परेशान दिखी। माधुरी का कहना था कि अस्पताल पहुंचने के आधा घंटा बीतने के बाद भी किसी भी स्टाफ ने उसका उपचार शुरू नहीं किया। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के चलते वह दर्द से परेशान दिखी।




ट्रक के पीछे भागे लोग, अमरिया पुलिस ने पकड़ा


हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया। काफी दूर तक उसका पीछा किया। सूचना पर अमरिया पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।

हादसे में बाइक सवार शाहजहांपुर के युवक की मौत

पूरनपुर। असम हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव सिंहपुर निवासी पंकज मौर्या (22) की असम हाईवे पर वाहन से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

पंकज गांव सबलपुर में परिचित के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि मोहनपुर चौराहा के समीप हाईवे पर शव पड़ा होने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पंकज की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed