फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A teenager who went to bathe animals died by drowning in the Apsara river

Pilibhit News: पशुओं के नहलाने गए किशोर की अप्सरा नदी में डूबने से मौत

Sat, 15 Jun 2024 02:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to bathe animals died by drowning in the Apsara river
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिसेन के पास बह रही अप्सरा नदी में पशुओं को नहलाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिसेन निवासी 16 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र खेमकरन लाल गांव के लोगों के साथ शनिवार दोपहर जानवरों को नहलाने के लिए अप्सरा नदी पर गए थे। जानवरों को नहलाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए। साथ आए बच्चों ने शोर मचाते हुए वहां से भागकर गांव के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन के साथ गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर राहुल की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद राहुल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना थाना जहानाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम अमरिया, तहसीलदार अमरिया और प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद राजीव कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राहुल उनका इकलौता पुत्र था। इसी साल उसने 10वीं की परीक्षा पास की थी। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed