{"_id":"6a15f54f4c423a176c0092d2","slug":"a-salesman-stabbed-a-young-man-for-protesting-against-selling-liquor-at-an-over-rate-injuring-him-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-160459-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओवररेट में शराब बेचने के विरोध पर सेल्समैन ने युवक को मारा चाकू, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओवररेट में शराब बेचने के विरोध पर सेल्समैन ने युवक को मारा चाकू, घायल
विज्ञापन
पूरनपुर। शराब के निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने का विरोध करने पर सेल्समैन ने मोहल्ला कायस्थान के अजय पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना पर आपत्ति जताने पर सेल्समैन ने अजय की मां को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शराब दुकान के सेल्समैन अनिल जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना सोमवार की रात करीब आठ बजे असम हाईवे पर सिरसा चौराहा के समीप शराब की दुकान की है। मोहल्ला कायस्थान की मीना देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका बेटा अजय दुकान पर शराब लेेने गया था। सेल्समैन अनिल जायसवाल ने शराब के अंकित मूल्य से अधिक रुपये मांगे। पुत्र ने ओवररेट देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस पर सेल्समैन ने उसके पुत्र पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल होकर बेदम हुआ उसका पुत्र जमीन पर गिर गया। किसी ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी से अजय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मीना का आरोप है कि पुत्र को चाकू से घायल करने की जानकारी पर शराब दुकान के सेल्समैन ने गाली -लौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि अजय के हाथ में धारदार हथियार से चोट आई है। मीना देवी की ओर से सेल्समैन अनिल जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। संवाद