फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A resolution was taken to organize the Hindu society in the conference.

Pilibhit News: सम्मेलन में हिंदू समाज को संगठित करने का लिया गया संकल्प

Fri, 16 Jan 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A resolution was taken to organize the Hindu society in the conference.
मझोला। कस्बे में शुक्रवार को चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान, मूल्यों और परंपराओं की रक्षा करने की आवश्यकता है। इस दौरान महिला सशक्तीकरण, शिक्षा के प्रसार, संस्कारों की मजबूती और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इससे पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र कुमार, विभाग संघ चालक ओम प्रकाश, नगर संघ चालक विजय कुमार भाटिया, विद्यालय प्रबंधक सुरेंद्र नाथ सिंह, समाजसेवी रामानंद सिंह, प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह व धनपाल सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजय गोयल, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिंह, बलविंदर सिंह रहे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed