फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A report of snatching of jewellery was filed on the order of SP

Pilibhit News: एसपी के आदेश पर जेवरात हड़पने की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 27 Jul 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
A report of snatching of jewellery was filed on the order of SP
बिलसंडा। नगर निवासी एक युवक ने धोखाधड़ी करके जेवरात हड़प लिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जादोपुर नथा निवासी अधिवक्ता महेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि नगर के शाखा मैदान निवासी रिषभ सक्सेना का उनके घर पर आना-जाना था। उसने पत्नी सुनीता गंगवार को अपने विश्वास में लेकर कहा कि उनका जेवर एक माह में दोगुना करके लौटा देगा।
विगत 12 मार्च दोपहर के समय रिषभ सक्सेना घर आकर पत्नी से छलपूर्वक समस्त जेवरात को ले गया। करीब एक माह बीतने के बाद पत्नी ने अपने जेवरात वापस करने को कहा। इस पर वह टालमटोल करता रहा। कुछ दिन बाद फोन पर हुई बातचीत में कहा कि नगर के एक सुनार की दुकान पर उनके जेवरात गिरवी डाल दिए हैं। इस समय पैसे का इंतजाम नहीं है। अपना जेवर दुकान से छुड़ा लो। वह रुपये व चेक दे देगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अपने पैसे से गिरवी रखे जेवरात छुड़ा लिए। इसमें सोने की एक चेन अब भी गायब है। 11 जुलाई को जब उसके घर गया तो आरोपी ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अब रुपये वापस नहीं करेंगे और न ही चेन लौटाएंगे। थाना प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed