फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A report of abetment to suicide was filed on the third day

Pilibhit News: तीसरे दिन दर्ज हुई आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Wed, 23 Oct 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
A report of abetment to suicide was filed on the third day
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले की मंगलवार को तीसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन



दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया महुआ निवासी राजवीर ने अपनी पत्नी की बेरुखी के चलते 16 अक्तूबर को गांव के बाहर धान के खेत में कीटनाशक दवाई खाकर आत्महत्या कर ली थी। राजवीर की पत्नी रेशमा ने न्यायालय में तलाक का मुकदमा डाल रखा है। रेशमा काफी समय से अपनी पुत्री के साथ मायके में रह रही है। इस बीच राजवीर कई बार ससुराल से अपनी पत्नी को लेने गया लेकिन वह नहीं आई।

पुलिस ने 19 अक्तूबर को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रेशमा पति की मौत होने के बाद भी अपनी ससुराल नहीं आई थी। अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक के पिता ज्वाला प्रसाद ने मंगलवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल प्रदीप बिश्नोई ने बताया कि ज्वाला प्रसाद की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मृतक की पत्नी रेशमा देवी, रेशमा के भाई बरेली के थाना भुता के गांव खरदहा निवासी वीरेंद्र और उनके करीबी रिश्तेदार थाना भुता के गांव भगवतीपुर निवासी डोरी लाल को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि तीनों आरोपी पिछले काफी समय से राजवीर पर अपने गांव की सारी संपत्ति बेच कर अपनी ससुराल में रहने का दबाव बना रहे थे। इसी दबाव के चलते राजवीर ने आत्महत्या की है, जिसके लिए तीनों पूरी तरह से जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed