{"_id":"6a0e06748b3c0b06cd09c4f9","slug":"a-report-has-been-filed-against-a-minor-driver-driving-a-tractor-trolley-involved-in-illegal-mining-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-159959-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अवैध खनन में जुड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली चला रहे नाबालिग चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अवैध खनन में जुड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली चला रहे नाबालिग चालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जहानाबाद। अवैध खनन में जुड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली चलाने के दौरान बाइक सवार को कुचल देने से उसकी मौत हाेने के मामले में पुलिस ने नाबालिग चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद कुलदीप का शव गांव पहुंचा और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सैजना निवासी 22 वर्षीय कुलदीप की मंगलवार रात खनन में जुटी ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों ने खनन में लगे वाहनों के बेतरतीब दौड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक शव को मौके से नहीं उठने दिया गया था। सूचना पर पहुंचे एएसपी विक्रम दहिया और सीओ सदर नताशा गोयल के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हो सके थे। देर रात शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया था। इधर, इस मामले में मृतक के भाई ग्राम सैजना निवासी मंगलसेन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक रिपोर्ट दर्ज की है।
तहरीर में कहा गया कि मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे उसका भाई कुलदीप अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। इस दौरान हरचुइया और सैजना के बीच सामने से तेजी व लापरवाही से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने ललौरीखेड़ा में कुलदीप को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से उसकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी नाबालिग है। ऐसे में मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
खनन मामले में प्रशासन सख्त, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत के मामले में ग्रामीणों के विरोध और पुलिस-राजस्व विभाग पर संरक्षण के आरोपों के बाद प्रशासन गंभीर हुआ है। एसडीएम सदर ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टीम गठित की गई है।
इस मामले में ग्रामीणों ने अवैध खनन में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस और राजस्व विभाग पर भी खनन माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगाए थे। ग्रामीणों के बढ़ते गुस्से और मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए नायब तहसीलदार को निर्देश जारी किए हैं। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें नायब तहसीलदार के साथ क्षेत्रीय लेखपाल भी शामिल हैं।
टीम क्षेत्र में अवैध खनन की स्थिति, ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालन और संबंधित गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने बताया कि जांच टीम मौके पर जाकर तथ्यों को एकत्र कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। संवाद