फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A mother's affection and the playful antics of her cubs won the hearts of tourists.

Pilibhit News: मां की ममता और शावकों की शरारतों ने लूटा सैलानियों का दिल

Fri, 12 Jun 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
A mother's affection and the playful antics of her cubs won the hearts of tourists.
पीटीआर में जंगल सफारी मार्ग पर बा​घिन के साथ चहलकदमी करते तीन शावक। स्रोत सोशल मीडिया
कलीनगर। पीटीआर में इन दिनों एक बाघिन और उसके तीन नन्हे शावक सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मां के साये में जंगल की पगडंडियों पर कदमताल करते, कभी खेलते-कूदते तो कभी ममता भरे दुलार में खोए शावकों के मनमोहक दृश्य हर दिन पर्यटकों को रोमांचित कर रहे हैं। जंगल सफारी पर निकलने वाले सैलानियों के लिए यह नजारा किसी यादगार उपहार से कम नहीं है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के दौरान वैसे तो सैलानियों को बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार होते हैं, लेकिन इन दिनों सैलानी एक अनूठे पारिवारिक दृश्य के साक्षी बन रहे हैं। बाघिन अपने तीन शावकों के साथ खुले जंगल में बेफिक्र होकर विचरण कर रही है। यह दृश्य देखने वाले हर पर्यटक के दिल में बस जा रहा है। जंगल की हरियाली के बीच मां और बच्चों का यह साथ वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। सफारी के दौरान अक्सर बाघिन अपने शावकों के साथ जंगल के रास्तों पर नजर आ जाती है। कभी शावक मां के पीछे-पीछे चलते दिखाई देते हैं तो कभी उसकी पूंछ से खेलते हुए शरारत करते नजर आते हैं। कई बार बाघिन उन्हें दुलारते हुए या सतर्कता के साथ आसपास का जायजा लेते हुए भी देखी गई है। इन प्राकृतिक और भावनात्मक पलों को सैलानी अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से लगातार बाघिन और शावकों के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गौरतलब है कि पर्यटन सत्र को 15 दिन के लिए बढ़ाए जाने का लाभ भी पीटीआर को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को भी सफारी के दौरान बाघिन अपने तीनों शावकों के साथ दिखाई दी। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि बाघों का कुनबा बढ़ना पीटीआर के समृद्ध वन्यजीव संरक्षण का भी प्रमाण है। सैलानियों की सुविधा के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed