{"_id":"572221eb4f1c1b783ba91b81","slug":"a-month-on-the-road-has-been-building-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर एक माह से पड़ी है निर्माण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर एक माह से पड़ी है निर्माण सामग्री
ब्यूरो बीसलपुर।
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पालिका प्रशासन की अनदेखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गुस्साए लोगों ने पालिका प्रशासन के विरोध में किया प्रदर्शन
पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने करीब एक माह से सड़क निर्माण सामग्री पड़ी है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इससे गुस्साए मोहल्ला ग्यासपुर के लोगों ने पालिका प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
मालूम हो कि पालिका प्रशासन ने सड़क बनवाने के लिए करीब एक माह पूर्व स्टेशन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने निर्माण सामग्री डलवा दी थी, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। स्कूली रिक्शे यहां पर अक्सर पलट जाते हैं, जिससे बच्चे घायल होते रहते हैं। मालूम हो कि इस रोड पर कई विद्यालय हैं। मोहल्ला ग्यासपुर के कुछ लोगों ने इस अनदेखी को लेकर गुरुवार को पालिका प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। शफीक, शकील, बिंदू,शोएब, ताबिस, तौहीद, शरद, मानेंद्र, मुन्ना, तौसीब, आरिफ, उवैश, आदिल, शानू, मंसूर आदि शामिल थे।