फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A liquor shop was opened in the village, angering the villagers and they protested.

Pilibhit News: गांव में खोल दिया शराब की दुकान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Sun, 12 Apr 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A liquor shop was opened in the village, angering the villagers and they protested.
गजरौला में शराब की दुकान का विरोध करतीं गांव की महिलाएं। स्रोत ग्रामीण
कंजा हरैया गांव के लोगों का आरोप, रातों-रात मंदिर के निकट रखा गया खोखा, पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, जांच में बाहरी क्षेत्र में शराब की दुकान आवंटित होना पाया
विज्ञापन

गजरौला। गांव की सीमा के अंदर ही शराब की दुकान खोले जाने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। रात में चोरी-छिपे खोखे रखने का आरोप लगाकर ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। पुलिस की जांच में शराब की दुकान आवंटित होना पाया गया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कंजा हरैया माला के स्टेशन मार्ग स्थित शराब की दुकान खोले जाने की तैयारी का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार रात शराब ठेकेदार द्वारा चोरी-छिपे एक खोखा रख दिया गया। उसके निकट ही मंदिर है। रात में ही इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं घटनास्थल पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र धार्मिक और शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खुलने से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि महिलाओं ने विरोध किया था। जांच में शराब की दुकान आवंटित होना पाया गया। दुकान के आसपास कोई धार्मिक स्थल या स्कूल नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed