{"_id":"687d3c435126db709e05f39a","slug":"a-huge-crowd-of-kanwadis-gathered-the-temple-was-filled-with-the-chanting-of-bam-bam-bhole-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-140117-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से शिवमय हुए मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से शिवमय हुए मंदिर
Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
न्यूरिया से कावड़ियों का जत्था कछला घाट के लिए हुआ रवाना। संवाद
पीलीभीत। सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज सुबह से ही बम-बम भोले के जयघोष गूंजने लगे। कांवड़िये गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों के जल से भोलेबाबा का जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी बेहतर की गईं हैं।
शहर के प्रमुख मंदिर गौरीशंकर मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये भी बाबा का जलाभिषेक करेंगे। शहर और देहात क्षेत्रों से कई जत्थे गंगाजल लाने के लिए बदायूं के कछला और हरिद्वार भी गए हैं। तड़के सुबह भोले नाथ का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। शहर के दूधिया मंदिर, अर्द्धनारीश्वर के अलावा पूरनपुर के इकोहत्तर नाथ महादेव, बीसलपुर के मठिया नाथ और गुलेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्तोंं की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर एक दिन पूर्व ही मंदिरों को फूल मालाओं से सजाया गया है। गौरीशंकर मंदिर में बैरिकेडिंग की गई है। इधर, गंगाजल लेने के लिए गए कांवड़ियों के जत्थों का रविवार शाम से ही लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के मंडी में कांवड़ियों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई। सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सतर्क रहीं।
गौरीशंकर मंदिर में ड्रोन से होगी निगरानी, व्यवस्था दुरुस्त
कांवड़ियों के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए पुलिस विभाग की ओर से गौरीशंकर मंदिर में पुलिस की तैनाती करने के साथ ही व्यवस्था पर नजर रखने के भी इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए सीसीटीवी के अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। महिलाओं व पुरुष की अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा पार्किंग स्थल की व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
कांवड़ियों की देखरेख के लिए लगाई गईं 18 टीमें
शहर सहित जिले के मंदिरों में जहां कांवड़ियों का आवागमन रहेगा। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अलर्ट रहेंगी। इसके लिए सीएमओ की ओर से 18 टीमें लगाई गई हैं। इससे किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्याएं होने पर उसको चिकित्सक व तैनात अन्य स्वास्थ्य कर्मी देखभाल कर सकेंगे। शहर के गौरीशंकर, दूधिया मंदिर आदि मंदिरों में भी यह टीमें लगाई गई हैं।
ये है रूट डायवर्जन की व्यवस्था
1- शहर के बरेली रोड पर टाइगर तिराहे से एकता सरोवर की ओर भारी वाहन नहीं जाएंगे।
2- नौगवां चौराहे से ईदगाह रेलवे क्राॅसिंग की ओर बड़े वाहनों का प्रवेध बंद है।
3- नौगवां चौराहे से एकता सरोवर की ओर बड़े वाहन रोक दिए जाएंगे।
4- खकरा चौकी से आयुर्वेदिक चौराहा की ओर बड़े वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
5- मंडी में जाने वाले सभी वाहन मुख्य द्वार से न जाकर पिछले द्वार रामलीला रोड की ओर से प्रवेश करेंगे।
-- -- -- -- -- -
हाईवे पर रहेगी यह व्यवस्था
1- टनकपुर-खटीमा की ओर से बरेली जाने वाले सभी वाहन मझोला-सितारगंज होते हुए बरेली की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
2- पूरनपुर से बरेली की ओर जाने वाले बड़े वाहन जेएमबी तिराहे से जहानाबाद की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
नोट: यह आदेश एंबुलेंस व अन्य सभी आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होंगे।