फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A girl brought from Nepal was forced to change her religion, three brothers raped her

Pilibhit News: नेपाल से लाई गई युवती का कराया धर्म परिवर्तन, तीन भाइयों ने किया दुष्कर्म

Mon, 09 Sep 2024 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
A girl brought from Nepal was forced to change her religion, three brothers raped her
पूरनपुर। दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाल से लाई गई युवती से गैर समुदाय के युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी के बड़े भाई से उसकी शादी करा दी गई। आरोपियों ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। दो बच्चों के जन्म के बाद आरोपियों के भाई ने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म कर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की ओर से तीन भाइयों समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


रविवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन की घटनाओं के विरोध में तहसील में सभा की थी। सभा में युवती ने दुखड़ा सार्वजनिक रूप से सुनाया था। उसका आरोप था कि आरोपी अक्सर नेपाल जाता था। उसने अपना नाम दूसरा बताकर उससे जान पहचान कर ली।
विज्ञापन


बाद में उसे दिल्ली में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2013 में भारत ले आया। नौकरी न दिलाकर उसे अपनी बहन के घर रखा। वहां उसने उससे कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वापस घर जाने की जिद पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में आरोपी उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती पर बहन ने आरोपी से विवाह करने का दबाव बनाया। उसकी कोर्ट मैरिज दो भाइयों से करा दी गई। आरोप है कि बाद में उसे बरेली ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया गया। गांव में आरोपी के भाई ने कई बार दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी पिटाई की गई। शिकायत पर उसके ऊपर तलवार से वार कर घायल कर दिया गया। बमुश्किल बचकर नेपाल चली गई। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर पीड़िता की ओर से तीन भाइयों सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed