फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A four-year-old boy drowned in a river near Sitarganj.

Pilibhit News: सितारगंज के पास नदी में डूबकर चार साल के बच्चे की गई जान

Wed, 13 May 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A four-year-old boy drowned in a river near Sitarganj.
ऋषभ का फाइल फोटो
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया सितारगंज के पास देवहा नदी में डूबने से मंगलवार की सुबह चार साल के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी विनीता देवी दो दिन पूर्व चार वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार को लेकर गांव नवदिया सितारगंज स्थित अपने मायके में गई थी। मंगलवार की सुबह ऋषभ अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था।
ऋषभ घरवालों को बताए बिना मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए पड़ोस में बह रही देवहा नदी के घाट पर पहुंच गया। वह भी अन्य बच्चों के साथ नदी में घुस गया। बताते हैं कि बाकी बच्चे तो निकल आए, लेकिन ऋषभ डूब गया। यह देख बच्चे डर गए और अपने घर आ गए लेकिन ऋषभ के डूबने के संबंध मेंं परिजनों को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

इधर, ऋषभ की मां विनीता और मामा अभिषेक कुमार आसपास के घरों और मोहल्ले में ऋषभ को तलाश करते रहे। कुछ देर बाद गांव के लोग नदी के घाट के पास से गुजरे तो उन्होंने एक बच्चे को नदी में उतराता हुआ देखा। लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला। परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. चंदन सिन्हा ने परीक्षण कर बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पिता राहुल कुमार, मां विनीता देवी और अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed