{"_id":"6a286e6998cf083e0c095aff","slug":"a-fine-of-rs-2-lakh-was-collected-from-two-tractor-owners-caught-ploughing-across-sharda-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-161432-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा पार जोताई करते पकड़े दो ट्रैक्टर मालिकों से वसूला दो लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा पार जोताई करते पकड़े दो ट्रैक्टर मालिकों से वसूला दो लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदा पार जमीनों पर कब्जे की नीयत से जोताई करते पकड़े गए दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की गई। पीटीआर प्रशासन की ओर से ट्रैक्टर मालिकों से दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। चार दिन पूर्व रमनगरा क्षेत्र में सीमांकन करने पहुंचे अधिकारियों ने दो ट्रैक्टरों को पकड़ा था।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी के पार वन, राजस्व भूमि पर अवैध कब्जे की भरमार है। संयुक्त सीमांकन न होने से कब्जेदार हर साल भूमि की जोताई कर फसलों को उगाने में जुटे हैं। कई बार सीमांकन की कार्रवाई हुई, लेकिन ठोस अमल न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। इधर, मई माह के अंत में अवैध कब्जों को लेकर फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह गंभीर हुए थे। उन्होंने सीमांकन के लिए कमेटी गठित की थी।
सीमांकन कार्य के लिए टीम जब शारदा नदी के पार रमनगरा क्षेत्र में पहुंची तो वहां दो ट्रैक्टर जोताई करते पाए गए। वन भूमि पर जोताई करने का मामला सामने आने पर विभागीय अफसरों ने दोनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर एसएसबी की चौकी पर खड़ा करा दिया। हालांकि चालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि मामले में दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। क्षेत्र में दोबारा ऐसी गतिविधि न करने की चेतावनी दी गई है। संवाद