{"_id":"660ff7d8c6a14a7ff300a742","slug":"a-family-of-leopards-growing-in-a-village-farm-adjacent-to-the-city-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114370-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर से सटे गांव के खेत में पल रहा तेंदुए का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर से सटे गांव के खेत में पल रहा तेंदुए का कुनबा
विज्ञापन
भटृे की दीवार पर बैठा तेंदुआ । भटृा सवामी
खेत में घूमते तेंदुओं का वायरल हो रहा वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर से सटे गांव पुरानी पीलीभीत के एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास गेहूं के खेत में तेंदुए का कुनबा पल रहा है। दो बच्चों के साथ तेंदुए को देख खेतों में काम करने वालों में दहशत है। बच्चों के साथ घूम रहे तेंदुए का वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। पता चलने पर सामाजिक वानिकी की टीम ने निगरानी शुरू की है।
न्यूरिया क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी के साथ अब शहर से सटे गांव पुरानी पीलीभीत में तेंदुए ने अपने दो बच्चों के साथ दस्तक दी है। गांव के पास बंद पड़े ईंट-भट्ठे के पास खेत में तेंदुए ने अपने दो बच्चों के साथ डेरा जमाया हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम कुछ लोगों ने तेंदुए और शावकों को एक से दूसरे खेत में जाते देखा गया।
यही नहीं अंधेरा होने पर तेंदुआ दीवार पर आराम करता भी देखा गया। भट्ठे पर मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह भी पूरा कुनबा गेहूं के खेत में देखा गया। इससे वहां पर काफी भीड़ लग गई। डिप्टी रेंजर शेर सिंह, वन दरोगा सोनी सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पगचिह्नाें को ट्रेस किया। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
-
पहले भी बच्चों के साथ आ चुका है तेंदुआ
बंद पड़े भट्ठे के मालिक एवं वाइल्ड लाइफ से जुडे पुनीत धमेजा ने बताया कि एक साल पहले भी तेंदुआ यहां आया था। गेहूं के खेत में ही बच्चों को जन्म दिया था। बच्चे बड़े हुए तो वह चला गया। बच्चों के साथ घूम रहे तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
........
सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई थी। मौके पर टीम को लगाया गया है। निगरानी के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं। आवश्यकता पड़ी तो इन्हें पकड़वाया जाएगा।
- मनीष सिंह, डीएफओ, पीटीआर