फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A family in Pilibhit s Bisalpur area warned of migration

Pilibhit: अनुसूचित जाति के परिवार ने जानें क्यों दी पलायन की दी चेतावनी?, गांव के ही चार लोगों पर लगाए आरोप

Sat, 06 Aug 2022 08:12 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर(पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर(पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 06 Aug 2022 08:12 PM IST
सार

रसायाखानपुर निवासी रामदीन का आरोप है कि 10 अप्रैल को गांव के ही चार लोगों ने उनका बछड़ा चुराकर काट लिया था। पुलिस ने 55 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने अभी तक इनको गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप है कि आरोपी रिपोर्ट वापस करने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
A family in Pilibhit s Bisalpur area warned of migration
घर के बाहर लिखी पलायन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में एक परिवार ने बछड़ा चुराकर काटने वालों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। रसायाखानपुर निवासी अनुसूचित जाति के मुखिया रामदीन ने सपरिवार पलायन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


रसायाखानपुर निवासी रामदीन ने बताया कि 10 अप्रैल को गांव के ही चार लोगों ने उनका बछड़ा चुराकर काट लिया था। पुलिस ने 55 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें रईस खां, मुन्ने खां, जिलेदार खां और आबिद हुसैन को नामजद किया गया था। पुलिस ने अभी तक इनको गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप है कि आरोपी रिपोर्ट वापस करने का दबाव बना रहे हैं। रिपोर्ट वापस न करने पर परिवार के सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन

इसी वजह से उसने सपरिवार गांव से पलायन करने का निर्णय लिया है। रामदीन ने अपने निर्णय को अपने घर की दीवार पर पेंट से भी लिखवा दिया है। यह भी कहा गया है कि यदि इस बीच उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है या उनके मकान व संपत्ति को कोई क्षति होती है, तो उसकी जिम्मेदारी आरोपियोंं और कोतवाली पुलिस की होगी। रामदीन ने अपना यह निर्णय एसपी, बरेली के आईजी और प्रदेश के डीजीपी को ट्वीट भी कर दिया है।

मैंने दो बार गांव में जाकर जांच की। अब तक ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया, जिससे यह साबित होता कि बछड़ा काटा गया है। इस मामले में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस की विवेचना चल रही है। -प्रशांत सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed