{"_id":"6a3ed869d23519eb9d08dbb7","slug":"a-dog-attacked-and-injured-three-children-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162765-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कुत्ते ने तीन बच्चों को हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कुत्ते ने तीन बच्चों को हमला कर किया घायल
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल बरखेड़ा में कुत्ते के हमले से घायल बच्चा। संवाद
ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर खदेड़ा, बच्चों को हुआ प्राथमिक उपचार
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर हुक्मी में शुक्रवार सुबह पागल कुत्ते के हमले में तीन बच्चे घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर हमलावर कुत्ते को खदेड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। गांव के तीन बच्चे अंबी (2 ), मानव गंगवार (2 ) और शिवांश (2) अपने घरों के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान आए एक पागल कुत्ते ने उन पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते ने एक-एक कर तीनों बच्चों को काट लिया। बच्चों की चीखें सुनकर परिजन और आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और जैसे-तैसे कुत्ते को खदेड़कर मासूमों को बचाया।
कुत्ते के इस हमले से दहशत फैल गई है। ग्रामीण इतने डरे हुए रहे कि उन्होंने अपने घरों के मुख्य द्वार बंद कर लिए। लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों का झुंड लगातार क्षेत्र में सक्रिय है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
परिजनों ने आनन-फानन में घायल बच्चों को बरखेड़ा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। घाव को साफ कर मरहम पट्टी करने के साथ ही एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगाया। फिलहाल, प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। संवाद