{"_id":"65c2abe455d0f5fc8e03c37d","slug":"a-dispute-broke-out-over-the-side-mirror-of-the-car-swords-were-waved-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111680-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार का साइड वाला शीशा लगने पर हुआ विवाद, तलवारें लहराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार का साइड वाला शीशा लगने पर हुआ विवाद, तलवारें लहराईं
Wed, 07 Feb 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
मझोला। घर जा रहे व्यापारी के बेटे की कार का साइड वाला शीशा एक युवक को लग गया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने कई लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने तलवारें लहराते हुए व्यापारी के बेटे से गालीगलौज की। शोरशराबा सुनकर व्यापारी इकट्ठे हुए तो आरोपी तलवारें फेंककर भाग गए।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के कस्बा मझोला निवासी मेडिकल स्टोर संचालक विनोद ने बताया कि सोमवार शाम उनका पुत्र तरुण मेडिकल स्टोर बंद कर कार से घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पलविंदर सिंह के कार का साइड वाला शीशा लग गया। इस पर वह गालीगलौज करने लगा। तरुण ने विरोध किया तो पलविंदर ने अपने कई साथी बुला लिए। ये लोग तलवारें लहराते हुए गालीगलौज करने लगे। व्यापारी ने मामले की शिकायत न्यूरिया थाने में की। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर पलविंदर व उसके चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।