{"_id":"6851b2992b02ecdb060e5ce4","slug":"a-delegation-met-the-minister-in-charge-on-the-problems-of-the-people-of-the-villages-on-the-nepal-border-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137981-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेपाल सीमा के गांवों के लोगों की समस्याओं पर प्रभारी मंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेपाल सीमा के गांवों के लोगों की समस्याओं पर प्रभारी मंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल
Tue, 17 Jun 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख से लखनऊ में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने नेपाल सीमा पर धर्म परिवर्तन कराने वालों पर कार्रवाई होने और लोगों की घर वापसी पर आभार व्यक्त किया। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं मुहैया कराने की मांग की।
वेलफेयर काउंसिल के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रभारी मंत्री से मिलकर शारदा पार क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की जानकारी दी। बताया गया कि तमाम लोगों को कृषि जमीन के पट्टे किए गए थे। मगर कई लोगों को अब तक जमीन पर कब्जा नहीं मिला। जमीन का मालिकाना हक न मिलने से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में कॉलेज, अस्पताल न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा हो रही है। बच्चों को पढ़ने को कई किलोमीटर संपूर्णानगर, पलिया जाना पड़ता है।