फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A car got hit by an overloaded truck, commotion continued for a long time, traffic jam occurred

Pilibhit News: ओवरलोड ट्रक की चपेट में आई कार, काफी देर तक हंगामा, लगा जाम

Fri, 29 Nov 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
A car got hit by an overloaded truck, commotion continued for a long time, traffic jam occurred
पीलीभीत। शहर के छतरी चौराहे पर बुधवार की रात एक कार ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक की चपेट में आ गई। चालक ने कार से उतरकर ट्रक को रोक लिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे तक बीच चौराहे पर हंगामा होता रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


गन्ना सीजन शुरू होते ही ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही बढ़ गई है। शहर में भी एलएच चीनी मिल में गन्ना लाने वाले ओवरलोड ट्रकों की सुबह से देर रात तक आवाजाही रहती है। बुधवार रात करीब नौ बजे शहर के छतरी चौराहा पर ओवरब्रिज की ओर से आ रही एक कार गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

इससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ने कार से उतरकर ट्रक को रोक लिया। पीछे से कार चालक के अन्य परिचित भी आ गए। हंगामा होने लगा। आंधे घंटे तक चले हंगामे की वजह से चौराहे पर जाम लग गया। ट्रक और अन्य वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर करीब आंधे घंटे बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। कार चालक से बात कर वाहन को मार्ग से हटवाया गया। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद जाम से निजात मिल सकी। जाम लगने से राहगीरों को समस्या का सामना भी करना पड़ा।
पुलिस ने ट्रक और कार चालक से बातचीत कर टक्कर लगने की हकीकत जानी। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया।
--
कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला घायल

बीसलपुर। शाहजहांपुर के थाना सिंधौली के गांव बचुईया निवासी छविनाथ बृहस्पतिवार को बाइक से बीसलपुर होते हुए बरेली जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी राजकुमारी भी थी। रास्ते में गोवल मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर होने के बाद चालक कार लेकर बरेली की ओर भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर नही दी गई है। संवाद

--

अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, चालक चोटिल
बीसलपुर। बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव कल्यान रामसहाय निवासी रोहित कुमार बृहस्पतिवार को बाइक से नगर को आ रहा था। रास्ते में गांव चुर्रासकतपुर के पास संतुलन बिगड़ जाने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। संवाद

--
अलग-अलग हादसों में दो युवक घायल



घुंघचाई। थाना क्षेत्र गांव सिमराया निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी के साथ किसी काम के लिए घर से निकले थे। दियाेरिया कलां मार्ग के एक गड्ढे में पहिया जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह घायल हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सिमरिया निवासी विजय कुमार गांव के ही मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed