{"_id":"6736452602652b050a09a144","slug":"a-bus-going-to-bihar-overturned-in-a-ditch-25-workers-injured-three-seriously-injured-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125578-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिहार जा रही बस खाई में पलटी, 25 मजदूर घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिहार जा रही बस खाई में पलटी, 25 मजदूर घायल, तीन गंभीर
Fri, 15 Nov 2024 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीण के घर पर बैठे लोगसंवाद
घुंघचाई (पीलीभीत)। बरेली के नवाबगंज से बिहार जा रहे मजदूरों की बस पूरनपुर-बंडा मार्ग पर बलरामपुर पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 25 मजदूर घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों ने चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस कोहरे की वजह से हादसा होने की बात कह रही है।
नवाबगंज निवासी 40 मजदूर बिहार में ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई करने जा रहे थे। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे बस घुंघचाई-बंडा हाईवे पर बलरामपुर पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बलरामपुर गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। अंदर फंसे मजदूरों को बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।
हादसे में नवाबगंज निवासी अरबाज, वकील, फिरोज, जन्नती बेगम, जयमली, आरिफ, समीर, अलियास, करीम जहां, अफरोज, रफाकत, उवेश, मालती, अकरम व रुकसाना सहित कुल 25 लोगों को चोटें आईं। आठ घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पूरनपुर लाया गया। कुछ को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर घायल जन्नती बेगम, रुकसाना व जयमली को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों का आरोप, चालक इस्तेमाल कर रहा था मोबाइल फोन
मजदूर रफाकत व अन्य का आरोप है कि चालक बस चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसको लेकर मजदूरों ने आक्रोश भी जताया। हालांकि, थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की वजह कोहरा ही रहा। चालक के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।