{"_id":"6731252487be0136460e0fe4","slug":"a-biker-snatched-away-a-necklace-from-a-womans-neck-on-the-highway-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125385-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे पर महिला के गले से हार खींच ले गया बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे पर महिला के गले से हार खींच ले गया बाइक सवार
Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। पूरनपुर-बंडा रोड पर रविवार शाम बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से सोने का हार खींच लिया। सूचना पर सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह पत्नी कुसुम लता के साथ बाइक से बंडा थाना क्षेत्र के गांव मुडाकला जा रहा था। पूरनपुर-बंडा हाईवे पर घुंघचाई क्षेत्र के शाहबाजपुर के गुरुद्वारे के पास पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार ने झपट्टा मारकर पत्नी के गले में पड़ा सोने का हार छीन लिया और फरार हो गया।
पत्नी के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने बाइक सवार का पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद सीओ विशाल चौधरी भी वहां आ गए। घटना स्थल के आसपास हाईवे के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। सीओ ने बताया कि टीमों को लगाया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।